
जयपुर. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए सांसद सी पी जोशी को पार्टी का नया प्रदेशाध्यक्ष बनाया है।
चित्तौड़गढ़ सांसद जोशी को डा सतीश पूनियां के स्थान पर भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया हैं ।
इस संबंध में संगठन महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने श्री जोशी की नियुक्ति के आदेश जारी किए कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उहें राजस्थान भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि डा पूनियां तीन साल से अधिक समय से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे और संगठन ने उनके अच्छे काम को देखते हुए
पिछले दिनों ही उनका कार्यकाल बढ़ाया था और माना जा रहा था अब विधानसभा चुनाव तक प्रदेश अध्यक्ष यही रहेंगे लेकिन गुरुवार को पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया।
डा जोशी लगातार दूसरी बार चितौड़गढ़ से सांसद चुने गए थे और इससे पहले भी वह विभिन्न पदों पर काम कर चुक है।