
गरियाबंद :- राजिम क्षेत्र में नवविवाहिता के मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 304बी तहत् अपराध दर्ज किया गया है। पूरा मामला पाण्डुका थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार ग्राम मोहंदी की रहने वाली रीना सिन्हा का विवाह अतरमरा के रहने वाले आदित्य सिन्हा के साथ 8 महीने पहले 9 मार्च 2023 को सामाजिक रीति रिवाज से सम्पन्न हुई थी। 24 नवंबर 2023 को रीना की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हुई थी। वहीं मृतका के पास एक सुसाइड नोट भी मिला था। जिसमें ‘‘आदित्य जी मैं अपने मर्जी इच्छा से अपना गला दबा रहा हूं’’, की बात लिखी हुई थी।

मृतका रीना सिन्हा की मौत पर मायके वाले संदेह जताते हुए पति आदित्य पर हत्या का आरोप लगाया था। साथ ही मायके पक्ष के लोग निष्पक्ष जांच करते हुए वैधानिक कार्रवाई की मांग की थी। पाण्डुका पुलिस ने मायके पक्ष के शिकायत के बाद आदित्य सिन्हा के खिलाफ 304बी तहत कार्रवाई की गई है। गरियाबंद एसडीओपी पुष्पेन्द्र नायक ने बताया कि मामले में एक आरोपी आदित्य सिन्हा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के तहत् 304बी की कार्रवाई की गई है। फिलहाल आरोपी को न्यायायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।