
राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। सुरेश जोशी हत्याकांड का मास्टर माइंड मुख्य फरार आरोपी प्रकाश गोलछा को आखिरकार पुलिस ने महाराष्ट्र के गोंदिया से धर दबोचा। पुलिस मास्टरमाइंड की तलाश कर रही थी। लेकिन प्रकाश गोलछा बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि प्रकाश गोलछा हैदराबाद से महाराष्ट्र के गोंदिया शहर आया हुआ है। इधर पुलिस ने भी देर नहीं करते हुए आरोपी को हिरासत में लेने के लिए चार टीम बनाई और गोंदिया महाराष्ट्र रवाना की वहां उसे घेराबंदी कर रेलवे सुरक्षा बल के साथ हिरासत में लिया गया।
एसपी ऑफिस राजनंदगांव में प्रेस वार्ता लेते हुए एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि पिछले माह 22 नवंबर को पार्रीनाला इण्डियन पब्लिक स्कूल, सुरेश राईस मिल के पास एक अज्ञात पुरूष उम्र करीबन 50-55 वर्ष का शव पड़ा हुआ मिला। सूचना मिले पर पुलिस पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की गई। इस दौरान परिजन दीपा गुरू पति दीपंकर गुरू ने मृतक के शव को देखकर अपने बड़े भाई सुरेश कुमार पिता स्व.मदन लाल जोशी उम्र 52 साल निवासी अरिहंत ,टावर मानव मंदिर चौक राजनांदगांव के रूप में पहचान की। पुलिस की जांच पड़ताल हुई और पता चला कि मृतक को कोल्डड्रिंक मे जहर मिलाकर उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दी गई थी। आपको बता दे की गंज चौक राजनांदगांव निवासी प्रकाश पिता स्व. विजय लाल गोलछा उम्र 62 वर्ष का अभी तक सुरेश जोशी के मालिक ज्ञानचंद बाफना के साथ पुरानी रंजिश थी। उसी का बदला लेने के लिए प्रकाश गोलछा ने सुरेश जोशी को टारगेट किया और कोल्डड्रिंक मे जहर मिलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौका से एक सुसाइड नोट बरामद किया था उसके आधार पर जांच पड़ताल हुई और इस मामले में चार आरोपी पहले ही हिरासत में लिए जा चुके है।