
बैंक न्युज। दिसंबर त्योहारों का महीना नहीं है फिर भी इसमें कुल 18 दिन बैंक बंद रह सकते हैं। इसमें गैजेटेड हॉलीडे, साप्ताहिक अवकाश और दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टी के अलावा बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी छह दिन की हड़ताल भी है। यह हड़ताल अलग-अलग बैंकों में अलग-अलग दिन हो रही है। बता दें ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन ने दिसंबर में 6 दिन की देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है, जिससे अलग-अलग तारीखों पर विभिन्न बैंक प्रभावित होंगे। जैसे 4 दिसंबर 2023 को पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब और सिंध बैंक, भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में बैंक शाखाओं में कामाकज प्रभावित रहेगा।
- 5 दिसंबर 2023 बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया
- 6 दिसंबर 2023 केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
- 7 दिसंबर 2023 इंडियन बैंक, यूको बैंक
- 8 दिसंबर 2023 यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र
- 11 दिसंबर 2023 सभी निजी बैंक
- 1 दिसंबर 2023 – राज्य स्थापना दिवस के कारण अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में बैंक अवकाश रहेगा।
- 3 दिसंबर 2023- रविवार
- 4 दिसंबर 2023- सेंट फ्रांसिस जेवियर फेस्टिवल के कारण गोवा में बैंक बंद रहेंगे
- 9 दिसंबर 2023- महीने का दूसरा शनिवार और बैंक अवकाश रहेगा
- 10 दिसंबर 2023- रविवार
- 12 दिसंबर 2023- पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा के कारण मेघालय में बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 13 दिसंबर 2023- लोसुंग/नामसुंग के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे
- 14 दिसंबर 2023- इस दिन भी लोसुंग/नामसुंग के कारण सिक्किम में बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 17 दिसंबर 2023- रविवार
- 18 दिसंबर 2023- यू सोसो थाम की पुण्य तिथि के कारण मेघालय में बैंक अवकाश रहेगा
- 19 दिसंबर 2023- मुक्ति दिवस के कारण गोवा में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 23 दिसंबर 2023- महीने का चौथा शनिवार।
- 24 दिसंबर 2023- रविवार
- 25 दिसंबर 2023- क्रिसमस के चलते देशभर के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
- 26 दिसंबर 2023- क्रिसमस समारोह के कारण मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
- 27 दिसंबर 2023- क्रिसमस के कारण नागालैंड में बैंकों की छुट्टी।
- 30 दिसंबर 2023- यू कियांग नांगबाह के के कारण मेघालय में बैंक नहीं खुलेंगे।
- 31 दिसंबर 2023- रविवार