
अरुणाचल :- देश शायद ही आपको पूरी दुनिया में कहीं और देखने को मिलेगा। इस देश की खासियत ये है कि यहां पर आपको अलग-अलग जगहों पर अलग खान-पान, लोग, बोली, भाषाएं और मौसम देखने को मिलेंगे। यही नहीं, सूर्य उगने और ढलने तक के वक्त में बहुत फर्क होता है। ये तो आप सभी जानते होंगे कि भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य से सबसे पहले सूर्य की किरणें पड़ती हैं। सूर्य सबसे पहले ‘सेवन सिस्टर्स’ कहे जाने वाले राज्यों में उगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें शामिल अरुणाचल प्रदेश में एक गांव ऐसा भी है, जहां सूरज की किरणें सबसे पहले पड़ती हैं, इस जगह को दांग के नाम से जाना जाता है। प्राकृतिक चीजों से घिरा छोटा सा गांव दांग, लगभग 4,070 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित है। सुबह के 4 बजे यहां सूर्योदय होता है, और ऐसी खूबसूरती को देखने के लिए न केवल देश बल्कि विदेशी भी इस जगह पर जरूर घूमकर जाते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर भारत में सबसे पहले सूरज कहां उगता होगा? राज्य का नाम शायद लोग जानते होंगे, पर उस गांव का नाम 99 फीसदी लोगों को नहीं पता होगा, जहां सबसे पहले सूर्योदय होता है। चलिए आपको इस जगह की कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।