
लंबी उम्र और हेल्दी उम्र का नुस्खा हर कोई जानना चाहता है। लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां लोगों की असमय जान ले रही हैं। ऐसे में हार्वर्ड की LLU के प्रॉफेसर ऑफ न्यूट्रिशन जॉन शॉफेनबर्ग बेहद काम की जानकारी दी है। डॉक्टर जॉन की उम्र 100 है। वह इस उम्र में भी फिजिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया है कि बीमारियों से बचकर लंबी उम्र जीने के लिए क्या किया जा सकता है। उन्होंने अपनी लंबी और हेल्दी लाइफ के तीन सीक्रेट बताए।
एक्सरसाइज :-
डॉक्टर जॉन ने लंबी उम्र का का पहला क्रेडिट एक्सरसाइज को दिया। वह बताते हैं, एक महिला मोटी है और वह रोजाना एक्सरसाइज करती है तो वह उस महिला से ज्यादा जिएगी जो पतली है लेकिन एक्टिव नहीं रहती। उन्होंने बताया कि जब आप मिड एज में हों तब एक्सरसाइज करना सबसे जरूरी है। ऐसा करने से आपका बुढ़ापा अच्छा कटेगा। यानी अल्जाइमर्स जैसे रोग नहीं होंगे। डॉक्टर जॉन ने 100 साल की उम्र में एक्सराइज कम कर दी है लेकिन वह वॉक जरूर करते हैं। उनका मानना है कि रोजाना 2 मील टहलना जरूरी है। बुजुर्गों के लिए रोजाना फिजिकल एक्टिविटी करनी चाहिए। इससे कई बीमारियों से बचा जा सकता है। डॉक्टर जॉन कहते हैं हर घंटे एक्सरसाइज आपकी उम्र को 3 घंटे बढ़ा देती है।