
छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में ठंड में बढ़ोतरी होगी। अब प्रदेश में ठिठुरने वाली ठंड शुरू होगी। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले दो दिन तक कोई परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद प्रदेश में दो से तीन डिग्री तापमान गिरने की संभावना है। इससे प्रदेश में और ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद दो-तीन डिग्री सेल्सियस घटना की संभावना है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि पिछले साल से इस साल ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना है। बीते शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड डुमरबहार में रहा। बीते दिनों शुक्रवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया है, वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस डुमरबहार में दर्ज किया गया है। इससे डुमरबहार इलाका सबसे ज्यादा ठंड रहा। प्रदेश में ठंडी हवा चलने के साथ अब न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी और ठंड बढ़ेगी। प्रदेश में ठंड शुरू होते ही राजधानी रायपुर के विभिन्न इलाकों में गर्म कपड़ों के स्टाल लगना शुरू हो गए हैं। वहीं राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ रहने की संभावना है यहां की अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।