
भोपाल:- दुनियाभर में ऐसी कई जगहें मौजूद हैं, जिन पर नजरें हटा पाना मुश्किल है। वहीं कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जो अपनी खूबसूरती की वजह से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। हाल ही में एक ऐसी ही दिल छू लेने वाली जगह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी पलकें झपकना भूल जाएंगे। इस जगह का नाम है ‘हेवेंस गेट माउंटेन’, जो कि चीन में एक अद्भुत पर्वत है, जिसे देखकर लोग इसे ‘स्वर्ग का द्वार’ भी कहते हैं। इस द्वार तक पहुंचने के लिए 999 सीढ़ियां चढ़नी होती फिर वे वहां का अद्भुत नजारा देख पाते हैं, जिसे देखकर उनका मन लौटने को नहीं करता है। ट्रैवललैंडलाइजर की रिपोर्ट के अनुसार, टूरिस्ट्स केबल कार पर सवार होकर पहुंच सकते हैं।सड़कों और ग्लास स्काईवॉक्स के जरिए भी यहां पहुंचा जा सकता है। यहां आने वाले लोग अक्सर झांगजियाजी के सेंटर से तियानमेन माउंटेन केबलवे पर सवार होते हैं और फिर अगले आधे घंटे में केबल कार 4,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर तियानमेन माउंटेन की चोटी पर चढ़ जाएगी। यात्रा के अंत में विजिटर्स ‘स्वर्ग के प्रवेश द्वार’ पर कदम रखते हैं। समुद्र तल से लगभग 5,000 फीट ऊंचाई पर यहां तियानमेन गुफा भी है, जो दुनिया का सबसे ऊंचा प्राकृतिक रूप से बना मेहराब है। यहां का अद्भुत नजारे और अद्वितीय संरचना को देखने के लिए हर साल लाखों लोग यहां खींचे चले आते हैं।
दुनियाभर में ऐसी कई जगहें मौजूद हैं, जिन पर नजरें हटा पाना मुश्किल है। वहीं कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जो अपनी खूबसूरती की वजह से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। हाल ही में एक ऐसी ही दिल छू लेने वाली जगह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी पलकें झपकना भूल जाएंगे। इस जगह का नाम है ‘हेवेंस गेट माउंटेन’, जो कि चीन में एक अद्भुत पर्वत है, जिसे देखकर लोग इसे ‘स्वर्ग का द्वार’ भी कहते हैं। इस द्वार तक पहुंचने के लिए 999 सीढ़ियां चढ़नी होती फिर वे वहां का अद्भुत नजारा देख पाते हैं, जिसे देखकर उनका मन लौटने को नहीं करता है।
स्वर्ग का द्वार पर कैसे पहुंचते हैं :-
ट्रैवललैंडलाइजर की रिपोर्ट के अनुसार, टूरिस्ट्स केबल कार पर सवार होकर पहुंच सकते हैं।सड़कों और ग्लास स्काईवॉक्स के जरिए भी यहां पहुंचा जा सकता है। यहां आने वाले लोग अक्सर झांगजियाजी के सेंटर से तियानमेन माउंटेन केबलवे पर सवार होते हैं और फिर अगले आधे घंटे में केबल कार 4,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर तियानमेन माउंटेन की चोटी पर चढ़ जाएगी। यात्रा के अंत में विजिटर्स ‘स्वर्ग के प्रवेश द्वार’ पर कदम रखते हैं। समुद्र तल से लगभग 5,000 फीट ऊंचाई पर यहां तियानमेन गुफा भी है, जो दुनिया का सबसे ऊंचा प्राकृतिक रूप से बना मेहराब है। यहां का अद्भुत नजारे और अद्वितीय संरचना को देखने के लिए हर साल लाखों लोग यहां खींचे चले आते हैं।
लोग चढ़ते हैं 999 ‘स्वर्ग की सीढ़ियां’ :-
इस शानदार स्थल तक पहुंचने के लिए लोगों को ‘स्वर्ग की सीढ़ी’ पर 999 सीढ़ियां चढ़नी होती हैं। चीनी अंकशास्त्र में नौ एक भाग्यशाली संख्या है, जो सौभाग्य और अनंत काल का प्रतीक माना जाता है, जो लोग लंबी केबल कार से बचना चाहते हैं, वे संकरी सड़क का रास्ता चुन सकते हैं, जो 99 बार अपनी ओर मुड़ती है। यह काफी खतरनाक माना जाता है। यह गुफा लगभग 430 फीट ऊंची और 190 फीट चौड़ी है।साल 263 तक यह एक काफी सामान्य गुफा हुआ करती थी, जब पहाड़ की एक तरफ की चट्टान ढह गई और ‘स्वर्ग का द्वार’ बन गया। हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि गुफा का निर्माण एक रहस्य है, जो तियानमेन को एक पवित्र पर्वत के रूप में स्थापित करने के तथ्य को मजबूती देता है, यहां तियानमेनशान मंदिर भी है, जिसे साल मे बनाया गया था, यह हुनान का बौद्ध केंद्र होने का दावा करता है।
यहां है तियानमेन गुफा :-
आपको जानकर हैरानी होगी कि, लेकिन यहां समुद्र तल से लगभग 5 हजार फीट ऊंचाई पर तियानमेन गुफा भी है, जो एक नजर से दुनिया का सबसे ऊंचा प्राकृतिक रूप से बना मेहराब है। यही वजह है कि, हर साल लाखों पर्यटक इसकी अद्भुत खूबसूरती और नजारे को देखने के लिए खींचे चले आते हैं।