
रायपुर। प्याज का नाम सुनते ही अब लोगों की आँखों में आंसू आने लगे है। प्याज की कीमतें लगातार बढ़ रही है। प्याज के बढ़ते दाम के बीच भारत सरकार द्वारा संचालित केंद्रीय संस्था नेशनल कॉऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ इंडिया ने रायपुर में लोगों को राहत देते हुए 25 रुपए किलो की दर से प्याज बेचना शुरू कर दिया है। रायपुर में थोक में प्याज 50 से 55 रुपए और चिल्हर में 70 से 80 रुपए किलो बिक रहा है। इस बीच NCCF की तरफ से प्याज की बिक्री की जानकारी मिलते ही सभी जगह भीड़ लग रही है। NCCF की ओर से बिक्री किए जा रहे प्याज की दुकान का जायजा लिया गया। लोगों का कहना है कि ये जमाखोरी का नतीजा है कि प्याज के दाम बढ़े हैं। वहीं कुछ लोग इसी राजनीतिक फायदे की योजना करार दे रहे हैं।