
कवर्धा। चुनाव से पहले कबीरधाम जिले में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा नेता व साहू समाज के जिला अध्यक्ष शीतल साहू समेत कई लोग कांग्रेस में शामिल हो गए है। उनके साथ महामंत्री बालाराम साहू, उपाध्यक्ष कौशल साहू ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी व मंत्री मोहम्मद अकबर ने सभी को पार्टी में प्रवेश कराया। इस मौके पर शीतल साहू ने कहा कि भाजपा ने टिकट को लेकर ओबीसी वर्ग को पीछे रखा है। कबीरधाम जिले के दोनों विधानसभा पंडरिया व कवर्धा से ओबीसी वर्ग को टिकट नहीं दिया है। भाजपा ने साहू समाज और ओबीसी के लोगों को उपेक्षित किया है। साहू समाज के जिला अध्यक्ष समेत अन्य दो बड़े पदाधिकारियों का कांग्रेस प्रवेश किए जाने से भाजपा को नुकसान हो सकता है। क्योंकि कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के करीब 60 हजार से अधिक साहू वोटर हैं। यहीं कारण है कि कवर्धा विधानसभा से बीते 2003, 2008, 2013 और 2018 के चुनाव में भाजपा ने साहू समाज के ही व्यक्ति को चुनाव में उतारा था।