
राजनांदगांव का विकास नहीं हुआ, चुनाव आयोग अधिसूचना के बाद 15 दिन का अवधि प्रत्याशियों को देना चाहिए
राजनांदगांव. रि-पब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अम्बेडकर) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. गोजूपाल ने पत्रकार वार्ता में रमन सिंह एवं चुनाव आयोग व राजनांदगांव के विकास में प्रकाश डाला। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में 15 सालों में भ्रष्टाचार रूपी सरकार को चलने का कीर्तिमान हासिल तो किया पर छत्तीसगढ़ की भोली-भाली जनता को स्वप्न दिखाकर परदेसियों को मालामाल कर दिया सबसे बड़ी बात यह है कि राजस्थान और बड़े उद्योग घराने में जो राजनांदगांव के सबसे बडे़ उद्योग समूह के रूप में पहचान बनी है वहाँ आखिर किसका संरक्षण है क्या वजह है जो डॉ. रमन सिंह उद्योगपति को अपने बाजू में बैठा लेते थे डॉ. रमन सिंह इस बात को पहले बेहतर जानते थे कि जनता को तो जब चाहे ठग लिया जाए 15 साल के शासनकाल के पश्चात् बनाई गई सड़क आज तक नज़र नहीं आती क्या हर 5 साल में सड़के बनाई जाती है और 15 साल में अगर उन्होंने बनाई तो 15 साल की है कई जगह अपने परिजनों को लेकर उद्घाटन करने का काम चिट फंड कंपनियों को संचालित करने के लिये किया और चिट फंड कंपनियों को लाभ पहंुचाने के उद्देश्य से उनके रिजन फीता काटते रहे और अपनी गाड़ी मेहनत की कमाई कर पैसा लोगों ने डॉ. रमन सिंह के परिजनों के विश्वास पर डाला था कि जब प्रदेश का मुखिया का परिवार अगर किसी चीजों का उद्घाटन कर रहा है तो निश्चित् रूप से वह फर्जी नहीं हो सकती पर लोगांे की गाड़ी कमाई की राशि करोड़ों रूपए लेकर कंपनियां भाग गई और और उनके पुत्र के खिलाफ और राजनांदगांव के पूर्व सांसद मधुसुदन के खिलाफ थानों में मामलें दर्ज किए गए भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा कारण रहा जिसमें डॉक्टर रमन ने छत्तीसगढ़ की जनता को हर स्तर पर चलने का काम किया धान का बोनस भी उन्होंने नहीं दिया था। डॉ.पाल ने आगे कहा कि राजनांदगांव का विकास नहीं, विनाश आ है। राजनांदगांव वर्तमान में शिक्षा माफिया, हवाला माफिया एवं शराब माफिया के चंुगल में है।
राजनांदगांव को इन माफियांे से बचाना है। 14 साल के रावण राज के बाद राम राज्य में रमन सिंह अदृश्य हो गये हैं। इस चुनाव में जमींनी हकीकत पता चल जाएगा। हम चुनाव जीतनें नहीं हराने आये हैं। विकास का मार्ग जनता को दिखानें आये हैं। इस चुनाव में हम कुछ मांग लेकर जनता के बीच जाएंगे तथा जनता को जगाएंगे, वोट के महत्व को समझाएंगे, वोट को बेकार न करें।
जनता के हित में निम्न मांगे हमारी है:-
- प्रति घर से एक युवक या एक युवती को रोजगार देंगे।
- राजनांदगांव में जय महतारी, दाल-भात सेन्टर प्रारंभ करेंगे।
10/-रू. प्रति थाली भर पेट भोजन कराएंगे। - राजनांदगांव की गरीब जनता को 30 प्रतिशत् कम में मदिरा उपलब्ध
कराना हमारा जवाबदारी है हम शासन से लडें़ेगे। - हर शिक्षित बेरोजगार को प्रतिमाह 3,750/-रू. बेरोजगारी भत्ता देंगे।
- हर मजदूर को वो सुविधा दिलाएंगे जो शासन से वांछित है।
- मध्यम वर्ग के परिवार को भी सभी सुविधाएं दिलाएंगे जो शासन से नहीं मिला।
डॉ. गोजूपाल
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
मो.-7999844943