
इस साल अक्टूबर माह में दो ग्रहण लगने जा रहे हैं. दोनों ग्रहण 15 दिनों के अंतराल पर लगेंगे. एक है साल का अंतिम सूर्यग्रहण और दूसरा है अंतिम चंद्रग्रहण। सूर्य ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं। आंशिक, वलयाकार और पूर्ण सूर्य ग्रहण। जब चंद्रमा सामान्य की तुलना में पृथ्वी से दूर होता है, तब वलयाकार सूर्यग्रहण लगता है। परिणाम स्वरूप उसका आकार इतना नहीं दिखता कि वह पूरी तरह से सूर्य को ढक पाए। वलयाकार ग्रहण में चंद्रमा के बाहरी किनारे पर सूर्य रिंग अर्थात अंगूठी की तरह चमकदार नजर आता है।
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण :-
अक्टूबर के महीने में 2 ग्रहण लगने वाले हैं. इस बार 15 दिन के अंतराल में दो ग्रहण लगेंगे. साल का दूसरा सूर्य 14 अक्टूबर 2023, शनिवार के दिन लगेगा. सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर की रात 8:34 मिनट से लेकर रात 2: 25 मिनट तक रहेगा. लगभग 6 घंटे का होगा सूर्य ग्रहण. इस दौरान सूतक काल का भी बहुत महत्व होता है. साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है.सूतक काल को शुभ नहीं माना जाता. इस दौरान पूजा-पाठ और धार्मिक काम नहीं किए जाते हैं. इस बार का सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा. इसीलिए सूतक काल मान्य नहीं है. लेकिन भारत नहीं दिखने की वजह से ग्रहण में ना किए जानें वाले काम को अनदेखा ना करें।
साल का दूसरा चंद्र ग्रहण :-
साल का दूसरा चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण के 15 दिन के बाद यानि 29 अक्टूबर को लगेगा. इस दिन रात 1:05 मिनट पर चंद्र ग्रहण लगेगा जो 2:24 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. लगभग 1:20 मिनट का ये ग्रहण भारत में नजर आएगा. यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. चंद्र ग्रहण भारत में नजर आएगा तो इसीलिए सूतक काल भी मान्य होगा. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरु हो जाता है. इसीलिए 28 अक्टूबर की शाम 4 बजे से ही सूतक काल शुरु हो जाएगा. इस दौरान पूजा-पाठ और धार्मिक काम ना करें।