
नई दिल्ली :- मानसून की विदाई के बाद अब देश के अधिकतर हिस्सों में धीरे-धीरे मौसम साफ होने लगा है। हालांकि कुछे हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अब भी रुक-रुक कर हल्की-फुल्की बारिश हो रही है। अगर आज के मौसम की बात करें तो मुंबई, चेन्नई और इजरायल में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज आसमान साफ रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 23 और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। लखनऊ, पटना, जयपुर, चंडीगढ़ और भोपाल में आज चटख धूप निकलेगी और मौसम क्लियर रहेगा। इन शहरों में अधितम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यूपी में 12, 13 और 14 अक्टूबर को भी मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। इस दौरान दिन में तेज धूप निकलेगी लेकिन छांव में बैठने पर ठंडक महसूस होगी। इस दौरान कहीं भी बारिश या बादल गरजने की उम्मीद नहीं है। अनुमान जताया जा रहा है कि राज्य में 15 से 20 अक्टूबर के बीच गुलाबी ठंड दस्तक दे सकती है।