
हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस साल शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर रविवार से शुरू हो रही है। इस बार अद्भुत संयोग में देवी मां का आगमन भक्तों के घर होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार शारदीय नवरात्रि पर ऐसा संयोग 30 साल बाद बन रहा है। इस साल नवरात्रि की शुरुआत में बुधादित्य योग बन रहा है। शारदीय नवरात्रि पूरे 9 दिनों की होगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार नवरात्रि के दौरान जगत जननी मां जगदंबा के 9 रूपों की विधि-विधान से पूजा, जिससे बुधादित्य योग बन रहा है। इस दिन भी रविवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रविवार के दिन यह योग बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह योग पराक्रम, प्रतिष्ठा और धन में वृद्धि करेगा।अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि 15 अक्टूबर से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्र ज्योतिषीय गणना और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। ग्रहों के राजा सूर्य और बुद्ध से बनने वाले बुधादित्य योग में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होगी। यह एक अच्छा संकेत है।