
रायपुर :- 4 अक्टूबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। वहीं प्रियंका गांधी 6 अक्टूबर को प्रदेश दौरे पर आ रहीं है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे रायगढ़ में होने वाले भरोसे के सम्मेलन शामिल होंगे। वहीं प्रियंका कांकेर में होने वाले पंचायती राज्य एवं नगरीय निकाय सम्मेलन में शामिल होंगी। चुनावी साल में खड़गे का यह पांचवा छत्तीसगढ़ दौरा है। साथ ही प्रियंका गांधी भी चौथी बार प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। खड़गे 28 सितंबर को ही बलौदाबाजार पहुंचे थे।