
रायपुर :- गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में आज से शुरू हो रहा है। गणेश चतुर्थी का त्योहार 10 दिनों तक मनाया जाएगा। इस दौरान भगवान गणेश की पूर्जा अर्चना की जाती है। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम के लिए भगवान गणेश को पहले पूजा जाता है। किसी भी मांगलिक कार्य को करने से पहले भगवान गणेश पूजा करना शुभ माना जाता है।रायपुर में गणेश चतुर्थी के लिए इसरो के चंद्रयान-3 मून मिशन की थीम पर आधारित पंडाल तैयार किया गया है जिसकी चर्चा पुरे देश भर में हो रही है।
#WATCH छत्तीसगढ़: रायपुर में गणेश चतुर्थी के लिए इसरो के चंद्रयान-3 मून मिशन की थीम पर आधारित पंडाल तैयार किया गया है। (18.09) pic.twitter.com/InMucIlUch
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 18, 2023
आज गणेश चतुर्थी के दिन पूरे शहर में जगह जगह गणेशउत्सव की धूम मची हुई है। आज सुबह 11.01 बजे से दोपहर 1.28 बजे तक गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त है। पीएम मोदी ने भी देशवासियों को बधाई दी।