
नई दिल्ली- G-20 शिखर सम्मेलन को लेकर पूरे देश की नजरे दिल्ली में टिकी हुई है। लोग हर पल की अपडेट ले रहे प्रधानमंत्री के संबोधन से लेकर एक-एक स्टेप बाय स्टेप को लोग बहुत अच्छे से समझ रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को g20 के डिनर का न्योता ना मिलने पर पूरा विपक्ष भड़क गया है और अब बयान बाजी भी शुरू हो गई।विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। विपक्ष का कहना है कि देश की सबसे बड़ी पार्टी विपक्षी दालों में सबसे पहले नंबर पर आने वाली कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जी-20 के डिनर में शामिल नहीं किया गया ऐसा वही संभव है।
जहां लोकतंत्र नहीं होता है।इस मौके पर कांग्रेस वरिष्ठ नेता पी. चिंदबरम ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है कि अभी इंडिया यानी भारत उसे स्थिति में नहीं पहुंचा है। जहां लोकतंत्र और विपक्ष का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि मैं कल्पना भी नहीं कर सकता और सोच भी नहीं सकता कि किसी दूसरे लोकतांत्रिक देश के सरकार विश्व नेताओं के लिए राज की रात्रि भोज में विपक्ष के नेता को आमंत्रित नहीं करेगा। लेकिन यह देश में पहली बार हो रहा है।
यह केवल उन देशों में हो सकता है। जहां कोई लोकतंत्र नहीं होता है। या कोई विपक्ष ही नहीं होता है।इस बीच शिवसेना सांसद संजय रावत ने भी सरकार पर चमकर निशान साधा है। उन्होंने कहा कि आपने मनमोहन सिंह को डिनर में बुलाया है। आपको मालूम है कि मनमोहन सिंह की तबीयत ठीक नहीं वह आने वाले हैं नहीं लेकिन विपक्ष के नेता मल्लिका अर्जुन खड़गे को नहीं बुलाया गया। अगर लोकतंत्र में विपक्ष के नेता को स्थान नहीं है। तो यह बड़ी तानाशाही है।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि पार्टी प्रमुख और राज्यसभा के विपक्ष के बड़े नेता खड़गे g20 डिनर में इनवाइट नहीं किया गया उन्होंने आरोप लगाया था। कि सरकार भारत की 60 फीसदी आबादी के नेता को महत्व नहीं देना चाहती है। अब मल्लिकार्जुन खड़गे को नेता न मिलने को लेकर जमकर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर एक तरफ g20 की बैठक चल रही है। 29 देश के नेता प्रधानमंत्री राष्ट्रपति देश की राजधानी दिल्ली में है।