
रायपुर:- एआईसीसी की महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा है कि हमारे पास 75 सीटों के साथ फिर सरकार बनाने की चुनौती है। उन्होंने राजीव भवन में रविवार को हुई बैठक में कांग्रेस नेताओं से यह भी कहा कि आप लोग इस चुनौती से अनभिज्ञ नहीं है। आपने बहुत सी चुनौतियां देखी है। आप लोगों ने 15 साल तक भाजपा की सरकार का सामना किया,हिम्मत नहीं हारे और विजय प्राप्त की। आपको कोई भी जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी देती है उसका आप अच्छे से जिम्मेदारी निभाते है।
आप कांग्रेस पार्टी का सिपाही बने रहे और यही कारण है की आपकी पहचान बनी रही। हम सबकी पहचान है कांग्रेस पार्टी है। हम जो कुछ भी है अपनी कांग्रेस पार्टी के कारण है। आप पार्टी के सच्चे सिपाही है। ये जो तिरंगा गले में पहना है उससे हमारी पहचान होती है, आदर सम्मान भी मिलता है। गौरव महसूस होता और हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है। हमें गर्व है कि हम कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही है, पार्टी हमें जो भी काम देती है, उसे हम गौरव के साथ, आत्मविश्वास के साथ करते है। कांग्रेस पार्टी में काम करके ब्लॉक से लेकर बड़े-बड़े पदों पर जा सकते हैं। सबके सहयोग के साथ मिलकर काम करना है। पार्टी का कोई भी काम छोटा नहीं होता है,हर काम महत्वपूर्ण होता है। हमारी सरकार की उपलब्धि है और आपके क्षेत्र में जो काम हुए हैं, उसे जनता को बतायें। किसी को भी टिकट मिले उनके प्रति काम करें। चुनौतियां देख रहे है, कैसे हमारे संविधान बदलने का भी प्रयास किया जा रहा है। ये कुछ भी कर सकते है,लेकिन अगर हम आप हमारे सिपाही जमीन पर अड़े रहेंगे तो किसी की ताकत नहीं है कि वो कांग्रेस पार्टी को कमजोर कर सके। छत्तीसगढ़ में हम बहुत मजबूती पर है। सरकार आएगी इसमें कोई संदेह की बात नहीं है, हमारे काम हुए हैं,हमें गर्व है हमारे नेतृत्व पर। राहुल गांधी आये और लाखों की संख्या हमारे युवा वहां पर मौजूद थे। राहुल गांधी की बात को लोग सुनते है। पिछले बार उन्होंने जो वादा किया, उनको उन्होंने पूरा करके दिखाया। लोगों को विश्वास है कांग्रेस पर, आप लोगों पर, जब आप जाते हैं, एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के कोई पदाधिकारी और एक तरफ आप खड़े हो जाए,आम लोगों के बीच में आप पर विश्वास करेंगे। भाजपा के नेताओं पर विश्वास नहीं करेंगे, क्योंकि उनको मालूम है कि कांग्रेस झूठ की राजनीति नहीं करती। अपना काम करना है निभाना है, जो भी काम हमें मिलेगा उसको हम इस तरह से करके दिखायें कि नतीजे नजर आयें। एक-एक सीट महत्वपूर्ण है।