रायपुर। विधायक विकास उपाध्याय ने डेंगू के बढ़ते खतरे को रोकने मोर्चा संभाला है। अपने विधानसभा क्षेत्र में स्वयं सुबह से निकलकर एंटी लार्वा और ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव कर रहे हैं। निगम प्रशासन की पूरी टीम के साथ विधायक खुद एंटी लार्वा और ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव करने विभिन्नता वार्डों में जा रहे हैं। राखी त्योहार के दिन भी विधायक अपने विधानसभा परिवार के बीच पहुंचे। विधायक विकास उपाध्याय लगातार बढ़ती बीमारी को देखते हुए जन जागरुकता का अभियान चला रहे हैं। खास बात ये रही कि जब राखी के पावन त्योहार में विधायक विकास उपाध्याय अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वॉर्डों में निकले तो माताओं और बहनों ने विधायक को अपने बीच पाकर खुश हुए। भाई-बहनों के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन में बहुत सी बहनों ने विधायक की कलाई में राखी बांधकर आशीर्वाद स्वरूप मुँह मीठा कराया। बदले में विधायक ने भी अपनी बहनों से उनके हर सुख-दुख में साथ रहने वचन दिया।